फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   refused to marry of Daughter, beaten father

नाबालिग बेटी की शादी न करने पर किया लहूलुहान

Mon, 15 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 15 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
refused to marry of Daughter, beaten father

नाबालिग बेटी की शादी से इनकार करना एक पिता को महंगा पड़ गया। युवक ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित की गुहार पर एएसपी ने बकेवर थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा निवासी भूरे पुत्र शंकर ने अपने परिवार के साथ एएसपी सर्वानंद यादव से सोमवार को मुलाकात की। उसने बताया कि पारिवारिक रिश्ते में बड़े भाई लगने वाले एक व्यक्ति की गांव के ही एक युवक से दोस्ती है। वह युवक की शादी उसकी नाबालिग बेटी से कराने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


मना करने पर आए दिन उसे परेशान किया जाता है। रविवार की रात दोनों उसके परिवार पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। उसने विरोध किया तो उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट की तथा लोहे का बेलचा सिर में मार दिया। उसे लहूलुहान देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस बाबत थानाध्यक्ष बकेवर एके सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed