फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   RED orders recovery of around Rs 2.59 lakh

आरईडी के जेई से करीब 2.59 लाख रुपये रिकवरी के आदेश

Sat, 22 Jun 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
RED orders recovery of around Rs 2.59 lakh
इटावा। सैफई क्षेत्र के निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर सीडीओ राजा गणपति आर ने आरईडी (रूरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट) के जिम्मेदार जेई से करीब 2.59 लाख रुपये वसूलने के आदेश दिए हैं। इंटरलॉकिंग ईंट बिछाने से जुड़े ये काम सैफई के ब्लॉक परिसर में महोत्सव पंडाल और परासना गांव में कराए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के क्षेत्रफल व उसके नीचे सतह तैयार करने में कमियां रहीं। सीडीओ ने 15 जून को तकनीकी टीम के साथ जांच की तो उसमें यह खामी पकड़ में आई। रिकवरी धनराशि दस दिन में राजकीय कोष में जमा करानी होगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि सैफई के ब्लॉक ऑफिस व महोत्सव पंडाल के मध्य इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए गए। इस टाइल्स के नीचे आठ सेमी मोटाई में जीएसबी यानी समतल सतह बनाई जानी थी। इस निर्माण कार्य पर कुल प्रस्तावित लागत 9.64 लाख रुपये के सापेक्ष 9 लाख 41 हजार 364 रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सैफई के जेई की माप पुस्तिका से इंटरलॉकिंग टाइल्स का 78 वर्ग मीटर क्षेत्रफल कम पाया गया। जीएसबी की मोटाई भी 3.28 सेमी कम मिली। इस पर जेई विक्रांत सिंह से एक लाख 71 हजार एक रुपये के अनियमित भुगतान की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं।

इसके अलावा परासना गांव में छोटेलाल के घर से रामरतन के घर तक 200 मीटर लंबाई में करीब पौने आठ लाख रुपये से इंटरलॉकिंग कार्य हुआ है। स्थलीय निरीक्षण में जीएसबी की मोटाई मानक से कम पाई गई। इस पर जिला पंचायतराज अधिकारी आरबी सिंह को 87983 रुपये की रिकवरी कार्य प्रभारी/आरईडी सैफई के अवर अभियंता से किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed