फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Record 38 infected, aged died in Saifai

रिकार्ड तोड़ मिले 38 संक्रमित, सैफई में वृद्ध की मौत

Sun, 19 Jul 2020 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Record 38 infected, aged died in Saifai
जिले में रिकॉर्ड 38 संक्रमित मिले हैं और सैफई में वृद्ध ने दम तोड़ दिया है। जुलाई में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन

वहीं जुलाई में औसतन रोज दस मरीज मिल रहे हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 487 हो गई है। इनमें 335 ठीक हो चुके हैं, जबकि 132 सक्रिय केस हैं।
रविवार को इटावा व आसपास 18, भरथना में नौ, उदी में छह संक्रमित मिले। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि तीन कटरा शमशेर खां में, छह उदी-बढ़पुरा, चार गिरधारीपुरा भरथना, दो विजयनगर, एक शाह कमर, एक शिवा कालोनी,
एक फर्रुखाबाद फाटक, एक डीपीएस स्कूल, दो फ्रेंड्स कालोनी, एक जगसौरा, एक जसवंतनगर, एक भरथना, तीन सब्जी मंडी हनुमान गली,
एक लधुपुरा, दो कोठी कोठी कैस्त, एक जवाहर रोड, एक आरटीसी पुलिस लाइन, एक पक्का तालाब, एक पथवारिया, एक अड्डा सियाराम, एक पुराना बस अड्डा, एक पुरबिया टोला, एक अशोकनगर चौहान कॉलोनी के संक्रमित शमिल हैं। पुरविया टोला में मिला 29 वर्षीय युवक पिछले दिनों संक्रमित मिले सीए का सहयोगी है।
विज्ञापन

विजय नगर में नौ और सात साल के दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनके पिता तीन दिन पूर्व ही पॉजिटिव मिले थे और सैफई में भर्ती हैं। बच्चों को भी वहीं भेज दिया गया है। शिवा कालोनी के 45 वर्षीय महिला लखनऊ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध ने शनिवार की शाम दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि सीडीओ राजा गणपति आर ने शनिवार की देर रात की।
जिले में अब 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है मौत। जुलाई में पांच संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। मृतक एसडी फील्ड प्रेम नगर के रहने वाला 70 वर्षीय वृद्ध थे। 16 जुलाई की शाम उन्हें सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उदी सीएचएसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में संक्रमित सभी छह लोग एक ही परिवार के हैं। कोई भी बाहर आया गया नहीं।
अधिक उम्र के होने के वजह से चार लोगों को सैफई कोविड अस्पताल भेजा गया है। साथ ही देखभाल करने के लिए सीएमओ की अनुमति से दो लोगों को साथ भेजा गया है। बताया कि क्षेत्र में इन सभी के संपर्क में आए 63 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं।
भरथना में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले लोगों के परिजन हैं। जवाहर रोड निवासी मेडिकल कारोबारी की 55 वर्षीय पत्नी, 34 वर्षीय पुत्र, 27 वर्षीय पुत्रवधू व तीन वर्षीय नातिन कोरोना संक्रमित मिले। 14 जुलाई को मेडिकल कारोबारी के पॉजिटिव आने के बाद परिवार के सदस्यों के15 जुलाई को सैंपल लिए गए थे।
इसी प्रकार 14 जुलाई को एसबीआई शाखा के 43 वर्षीय ठेकाकर्मी कर पॉजिटिव आने के बाद परिवार के सदस्यों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट पर उसकी 37 वर्षीय पत्नी, तीन पुत्रियां कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। मोहल्ला हनुमान गली में 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला।

युवक के पिता भरथना एसबीआई बैंक में प्राइवेट कर्मी हैं। 14 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने बताया कोरोना संक्रमितों को एंबुलेंस से नारायण कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed