Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rape convict gets 10 years imprisonment

Etawah News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

Fri, 09 Feb 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rape convict gets 10 years imprisonment
इटावा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट प्रथम दिलीप कुमार सचान ने पांच साल पुराने दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए दोषी को 10 साल की सजा सुनाई। 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक साल की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि एक अगस्त 2018 में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने देवर व अन्य ससुरालीजनों पर मारपीट जान से मारने की धमकी व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। उसने देवर ससुर, सास व एक अन्य को आरोपी बनाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की थी। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में पेश कर दिए थे। सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट प्रथम की कोर्ट में हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से पेश किए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने देवर को दोषी पाया। उसे 10 साल की सजा सुनाई, जबकि अन्य तीनों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। कोर्ट ने दोषी पर 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की दो तिहाई रकम पीड़िता को दी जाएगी। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed