फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ranveer Singh Smriti cricket competition starts

रणवीर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Mon, 18 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Smriti cricket competition starts
इटावा। राजकीय इंटर कालेज मैदान पर शौर्य क्रिकेट क्लब की ओर से शुरू हुई रणवीर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने रविवार को शुभारंभ किया। इस दौरान पालिका के पूर्व अध्यक्ष फुरकान अहमद, संयोजक इरशाद मेव भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच ग्वालियर व गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें ग्वालियर की टीम 23 रनों से विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ग्वालियर टीम के कप्तान अनुराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 25 ओवर में 170 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षय ने 62 रन बनाए। जिसमें 10 चौके व 2 छक्के शामिल थे। रु द्रा ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए गोरखपुर की ओर से ध्रुव ने 4 मोनू व कनौजिया ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में गोरखपुर की टीम 147 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से दीपक ने 46, मोनू ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में ग्वालियर की ओर से हिमांशु ने 3 व अनुराग ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग राज कुमार राणा व एच अब्बास व कमेंटरी गुलजार गामा ने की। इस दौरान सलीम हुसैन, शशांक पाठक, आशीष यादव, मोनू ठाकुर, नितिन पतरे, शमीम खान मौजूद रहे। 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से कानपुर व मथुरा की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed