फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rampura Hostel quarter-finals

रामपुरा छात्रावास सेमी फाइनल में पहुंचा

Sat, 05 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 05 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rampura Hostel quarter-finals
खेल निदेशालय लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश हाकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्टस स्टेडियम सैंफई में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता में रामपुर छात्रावास ने सैफई स्पोर्टस कालेज को 04-00 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में शनिवार को  प्रथम मैच लखनऊ मंडल तथा झांसी मंडल के मध्य खेला गया,  जिसमें लखनऊ मंडल ने झांसी मंडल को 07-00 से हराया। दूसरा मैच रामपुर छात्रावास तथा आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें रामपुर छात्रावास ने आजमगढ़ मंडल को 04-00 से हराया।
विज्ञापन



  तीसरे मैच में सहारनपुर मंडल ने आगरा मंडल को 03-00 से हराया।  चौथे मैच में मिर्जापुर मंडल ने चित्रकूट मंडल को 05-00 से हराया। पांचवां मैच पहला क्वार्टर फाइनल सैफई छात्रावास व मुरादाबाद मंडल के मध्य खेला गया। इसमें सैफई छात्रावास की टीम ने मुरादाबाद मंडल को 08-01 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 छठवा मैच दूसरा क्वार्टर फाइनल सैफई स्पोर्टस कालेज तथा रामपुर छात्रावास के मध्य खेला गया। इसमें रामपुर छात्रावास ने सैफई स्पोर्टस कालेज को 04-00 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी केपीसिंह, प्रशिक्षक मो जियाउर्रहमान, सिद्घार्थ कृष्णा,  इंद्रकुमार, राजेश पंत व अशोक यादव मौजूद रहे।


मैचों में निर्णायक की भूमिका सुनील सिंह, मनीष द्विवेदी, प्रखर पटेल, सुरेंद्र गौड़, दिग्विजय सिंह तथा जावेद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed