फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ramnagar ROB foundation will be laid in January

जनवरी में रखी जाएगी रामनगर आरओबी की नींव

Wed, 13 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar ROB foundation will be laid in January
इटावा। बहु प्रतीक्षित रामनगर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की नींव जनवरी में रखी जाएगी। रेलवे और प्रदेश शासन के अधिकारियों ने जीडीए पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। बिजली के खंभे हटाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने भी सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी होगी।
विज्ञापन

रामनगर रेलवे फाटक पर शहर दो हिस्सों में बांटता है। यहां पर कई वर्ष से आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) की मांग की जा रही है। सपा शासन में भी आरओबी के लिए प्रस्ताव बना था, तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री ने खुद मौके पर सर्वे किया था लेकिन प्रदेश शासन की ओर से स्वीकृति नहीं मिल पाई थी, जबकि रेलवे की ओर से बजट भी मंजूर हो गया था। चुनाव जीतने के बाद भाजपा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के सामने दोबारा मांग उठी थी। उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर रेलवे अधिकारियों की बैठक लेने के साथ प्रदेश के अधिकारियों से भी चर्चा की। इससे आरओबी का रास्ता साफ हो गया। सर्वे के बाद सेतु निगम ने अपने हिस्से के लिए 50 करोड़ की डीपीआर बनाकर पिछले महीने शासन को भेज दी थी। इसके बाद अंतिम जीएडी (जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग) को सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

रेलवे के मंडल अभियंता गौरव लूनिवाल ने बताया कि रेलवे ने साल 2013-14 में ही आरओबी के लिए पहल कर दी थी। अब सभी दिक्कतें दूर हो गई हैं। जीएडी पर हस्ताक्षर हो गए हैं, अब जल्द ही रेलवे अपने हिस्से का टेंडर इलाहाबाद में करेगा। जमीन अधिग्रहण और कुछ सर्वे बाकी है, जिसे दिसंबर में पूर्ण कर लिया जाएगा। जनवरी में निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। आरओबी बनने के बाद फाटक बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed