फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ramnagar overbridge will be ready in a year and a half

Etawah News: सवा साल में बनकर तैयार होगा रामनगर ओवरब्रिज

Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar overbridge will be ready in a year and a half
फोटो संख्या 15: ओवरब्रिज निर्माण कार्य से पूर्व हवन पूजन करते सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या 16: कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते सांसद। संवाद
फोटो संख्या 17: जमीन पर फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते सांसद। संवाद
फोटो संख्या 18: भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद
सवा साल में बनकर तैयार होगा रामनगर ओवरब्रिज
क्रासर
- निर्माण कार्य 24 घंटे चलेगा, सेतु निगम बना रहा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद दिल्ली- हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रामनगर रेलवे फाटक 28 बी पर ओवरब्रिज बनने का कार्य गुरुवार को सांसद के भूमि पूजन हवन करने व जमीन में फावड़ा चलाकर किया। 73 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी की लंबाई 783.88 मीटर चौड़ाई साढ़े सात मीटर है। जिसके बनकर तैयार होने की समय सीमा सिंतबर 2024 रखी गई है। पुल का निर्माण सेतु निगम करा रहा है। कार्य 24 घंटे बराबर चलेगा।
इस पुल के बनने से रामनगर, विजयनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी की करीब डेढ़ लाख की आबादी को सबसे ज्यादा लाभ होगा, लेकिन पुल का निर्माण शुरू हो चुका है तो कुछ दिन बाद रामनगर रेलवे फाटक के बंद होने से लाइनपार क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां भी लगभग सवा साल तक की बढ़ने वाली हैं। उन्हें कचहरी, जिला अस्पताल, बैंक, पोस्ट ऑफिस, बाजार, स्कूली बच्चों को आने व जाने के लिए अब गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज से होकर आना जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

---------------
...तो करेंगे रेलवे ट्रैक पर धरना प्रदर्शन
भूमि पूजन के बाद जनसभा के दौरान सांसद डॉ. रामशंकर ने कहा कि ओवरब्रिज बनने का लक्ष्य सितंबर 2024 है। वह अक्तूबर तक का समय देते हैं। यदि नवंबर शुरू हो गया तो वह और इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे। कहा कि ओवरब्रिज शहर की बड़ी जरूरत थी, ट्रैक से रोजाना 340 ट्रेनों के निकलने की वजह से रामनगर रेलवे फाटक 24 घंटों में 21 से 22 घंटे बंद रहता था। लोगों को फाटक खुलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पूर्व की सपा सरकार पर कसा तंज:::
सांसद ने कहा कि सपा बीमारी पैदा करती है, यह अक्षम लोग हैं। प्रदेश को चार बार मुख्यमंत्री देने वाले नेताओं के परिवार के लोग लाइनपार क्षेत्र में ही रहते हैं। उन्हें भी फाटक बंद होने पर काफी देर तक गाड़ियों में रुकना पड़ता था। लेकिन फिर भी यह लोग समस्या का समाधान नहीं कर सके। अब पुल बनने से उनके परिवार के लोगों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़़ेगा और वह आसानी से सैफई जा और आ सकेंगे। उन्हें जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

-----------------
समय सीमा पर काम करने की दी हिदायत:::
डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जलनिगम, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, टेलीफोन विभाग को मोटा बजट मिल चुका है। लिहाजा, अधिकारी कान खोल कर सुन लें तत्काल काम शुरू हो जाए। मशीनें और निर्माण सामग्री आ चुकी है। ओवरब्रिज छह महीने में तैयार हो जाए। बताया कि पुल बनने के बाद कचहरी व स्टेशन की ओर पुल बनाने की बात कही। पुल बनवाने के लिए रेलमंत्री, लोक निर्माण मंत्री व मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कोरोना की वजह से दो साल कम पड़ गए। कार्यक्रम को सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक केके राज, सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, महामंत्री शिवकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य समेत अन्य पदाधिकारी वे नेता उपस्थित रहे। संचालन कवि कमलेश शर्मा ने किया। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर केसर मंसूर अंसारी, एई पंचम सिंह, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के एडीआरएम नवीन प्रकाश,सीनियर डिप्टीसीएम अमित सुदर्शन, स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना,एडीएसटी अरविंद यादव, एसडीएम सदर विक्रम राघव, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रथम श्री प्रकाश, अधिकारी अधिकारी नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed