{"_id":"64305d567ce31dedc802e1b7","slug":"ramnagar-crossing-rob-will-be-constructed-soon-etawha-news-c-12-1-168356-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रामनगर क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की बाधा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रामनगर क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की बाधा दूर
Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
इटावा। रामनगर क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा। डीएम की सख्ती के बाद सेतु निगम ने बिजली विभाग, बीएसएनएल, जलनिगम और नगर पालिका को लाइन शिफ्ट करने और पेड़ों की कटान के लिए भुगतान कर दिया है। इन विभागों के अधिकारियों की ओर से सर्वे भी किया गया है। मई के प्रथम सप्ताह तक पिलर बनाने शुरू कर दिए जाएंगे।
रामनगर क्रॉसिंग पर 72.41 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज का निर्माण होना है। शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। ओवरब्रिज के निर्माण से पहले बिजली विभाग को लाइन शिफ्ट करनी है। इसके लिए विभाग ने 2.36 करोड़ की मांग की थी। जलनिगम ने पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए 1.92 करोड़ रुपये, बीएसएनएल ने 39 लाख और नगर पालिका ने पेड़ों की छंटाई के लिए इस्टीमेट सेतु निगम को भेजा था। सेतु विभाग करीब दो माह से बजट जारी करने में आनाकानी कर रहा था।
28 मार्च को जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ कलक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें काम शुरू करने में आ रही बाधाओं पर चर्चा हुई तो पता चला कि सेतु निगम की ओर से विभागों को भुगतान नहीं किया गया है। यही कारण है कि अभी तक इन विभागों की ओर से अपने हिस्से का काम शुरू नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख दिखाया और तीन दिन के भीतर इन विभागों को बजट जारी करने के आदेश दिए। सेतु निगम ने बजट जारी कर इन विभागों को तीन माह में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर नजर
लंबाई- 785.68 मीटर
रेलवे का हिस्सा- 37 मीटर
चौड़ाई- साढ़े सात मीटर
लागत- 72 करोड़ 41 लाख चार हजार
जिन विभागों को लाइन शिफ्ट और पेड़ों की कटाई करनी है, उन्हें भुगतान कर दिया गया है। कुछ जरूरी प्रक्रिया और जांचें हैं, जिन्हें अप्रैल तक पूरा करा लिया जाएगा। मई के पहले सप्ताह तक हर हाल में काम शुरू करा दिया जाएगा। - केएम अंसारी, प्रोजेक्ट मैनेजर।