फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ramnagar crossing overbridge will cattch speed in april

Etawah News: रामनगर क्रॉसिंग पर अप्रैल से रफ्तार पकड़ेगा ओवरब्रिज निर्माण

Fri, 03 Mar 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 03 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
ramnagar crossing overbridge will cattch speed in april
इटावा। रामनगर रेलवे क्रॉसिंग-28 पर ओवरब्रिज निर्माण का काम अप्रैल से रफ्तार पकड़ेगा। इस माह टेंडर प्रक्रिया और संबंधित विभागों को धनराशि आवंटन का काम पूरा किया जाएगा। होली के बाद रेल विभाग के अफसर मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के प्रयास से रामनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज स्वीकृत होने के साथ ही इसके लिए बजट भी जारी हो चुका है। शहर की बड़ी आबादी को इस ओवरब्रिज के बनने से राहत मिलेगी। फिलहाल, सेतु विभाग होली के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा बिजली विभाग, बीएलएनएल और नगर पालिका को लाइनें शिफ्ट करनी हैं। इसके लिए इन्हें भी धनराशि मार्च के अंतिम सप्ताह तक आवंटित कर दी जाएगी। सेतु विभाग का प्रयास है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में पुल का काम शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन


विभागों को यह धनराशि होगी आवंटित
विद्युत विभाग- एक करोड़ दो लाख 30 हजार
बीएसएनएल- 39.05 लाख
वन विभाग- 69 हजार
नगर पालिका- एक करोड़ 71 लाख 17 हजार

एक नजर
कुल लंबाई- 785.68 मीटर
चौड़ाई- साढ़े सात मीटर
ऊंचाई- 10.5 मीटर
कुल लागत- 72 करोड़ 41 लाख 52 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed