{"_id":"577e9f034f1c1b6f0c7fc1e6","slug":"rambagh-ashram-on-guru-purnima-is-not-fiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाग आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर नहीं होगी कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाग आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर नहीं होगी कथा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
लुधियानी का रामबाग आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबाग आश्रम मंदिर पर महंती को लेकर विवाद हो गया है। लुधियानी के लोग अपने गांव के सियारामदास को मंदिर आश्रम का महंत बनाना चाहते हैं। वहीं, मंदिर के संत व कमेटी के लोग अवधेशदास को मंदिर का मुख्य महंत बनाना चाहते हैं । इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
रामबाग आश्रम पर विवाद को लेकर लोगों में तनाव को देखकर इटावा के डीएम ने आश्रम पर तहसीलदार भरथना को रिसीवर नियुक्त कर पूजा आरती के अलावा किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक लगा दी। लुधियानी का रामबाग आश्रम भी मथुरा का जवाहर बाग न बन जाए। इसलिए प्रशासन ने मंदिर आश्रम पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था। अभी भी मंदिर पर पुलिस बल तैनात है।
आयोजन की अनुमति के संबंध में एसडीएम भरथना ने बकेवर थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। जिसपर पुलिस ने रामबाग आश्रम पर किसी आयोजन होने से शांति भंग व कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए अनुमति न देने की रिपोर्ट दी है। आश्रम के रिसीवर ने बताया कि थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने आश्रम मंदिर पर गुरु पूर्णिमा पर आयोजन की अनुमति दोनों पक्षों को देने से इंकार कर दिया है।