फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rain effected crop farmers worried

Etawah News: बारिश ने फसल गिराई, किसानों पर आफत आई

Fri, 31 Mar 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
rain effected crop farmers worried
चकरनगर। बारिश ओर तेज हवाओं से तहसील क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की लहलहाती गेहूं की फसल चौपट हो गई हैं। वहीं, खेतों में कटी पड़ी सरसों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान बिछी पड़ी फसल को देखकर निराश हैं। गुरुवार रात हुई बारिश ने फिर कहर बरपा दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ही मानपुर और चांदई गांव में किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। बड़े किसानों की 30 से 40 फीसदी तो छोटे किसानों की 70 से 90 प्रतिशत तक फसल खराब हो गई है। हवाओं से जमीन पर लेटी गेहूं की फसल में रोग लग जा रहा है। किसानों को अब घर की चिंता सताने के साथ ही चारा महंगा होने की आशंका सता रही है। कुछ किसानों को कर्ज चुकाने की भी चिंता हो रही है।
विज्ञापन



बची फसल भी गिरी
चांदई गांव के सतवीर ने बताया कि वह छोटे किसान हैं। उन्होंने बंटाई पर जमीन लेकर गेहूं की फसल की थी। लगभग 10 दिन पहले हुई बारिश और तेज हवाओं ने पहले ही फसलों को नुकसान पहुंचाया था। अब बची फसल गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने गिरा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



70 प्रतिशत तक फसल बिछी
चांदई गांव के प्रकाश ने बताया कि उन्होंने गेहूं की फसल की थी। करीब 10 पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि ने 50 प्रतिशत क फसल खराब कर दी थी। अब फिर बारिश से करीब 70 प्रतिशत फसल खराब हो गई है।


झड़ गई सरसों की फसल
मानपुरा के किसान किशन बिहारी दुबे ने बताया कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। मैंने सरसों की फसल की थी। करीब 10 दिन पहले हुई बारिश में करीब 60 प्रतिशत तक फसल झड़ गई थी। अब खेत में कटी पड़ी फसल बर्बाद हो गई।


इलाज कराने के भी नहीं रुपये
मानपुरा गांव के चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह बंटाई पर खेत लेकर खेती किसानी करते हैं। सोचा था अच्छी फसल हो जाएगी तो अपना इलाज करा लूंगा, लेकिन बारिश ने सब बर्बाद कर दिया।

कोट...
एसडीएम मलखान सिंह ने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश में 10-15 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका थी। अब शुक्रवार को हुई बारिश का सर्वे भी जुड़वाया जा रहा है। किसानों को नुकसान का मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
- मलखान सिंह, एसडीएम चकरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed