फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rain disturb 200villages electricity supply

Etawah News: आंधी और बारिश ने उड़ाई 200 गांवों की बिजली

Sat, 01 Apr 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 01 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
rain disturb 200villages electricity supply
इटावा। आंधी और बारिश ने गुरुवार रात शहर से लेकर 200 गांवों तक की बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहरी क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य हो सकी। जबकि कई गांवों में शुक्रवार शाम तक फाल्ट दुरुस्त करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

शहर में 33 केवी की लाइन में ब्रेकडाउन होने की वजह से मैनपुरी फाटक और गुरुतेग बहादुर फीडर बंद हो गए। फेंड्स कॉलोनी में भी संकट रहा। इसके अलावा, रामलीला फीडर, सुंदरपुर फीडर, सिविल लाइन और ईदगाह फीडर से भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रेलवे बजरिया क्षेत्र में इंसुलेटर पंचर होने की वजह से दो तार टूटकर गिर गए।
विज्ञापन

एक मेडिकल स्टोर की छत पर एलटी लाइन टूटकर गिर गई। इसी तरह जसवंतनगर, भरथना, निवाड़ीकला, ताखा, बढ़पुरा, इकदिल, महेवा, बसरेहर, सैफई के साथ ही इन क्षेत्रों के करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। निवाड़ीकला क्षेत्र में 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़़े 20 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करके करीब 12 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भरथना में भैसाई उपकेंद्र के तीन फीडर से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब 50 गांवों की बिजली 10 घंटे गुल रही। ताखा ब्लाॅक क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।


लोगों ने बताई समस्या

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी संतोष यादव ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली का दौर चलता रहा।

मैनपुरी फाटक निवासी संजेश यादव ने बताया कि जब भी आंधी आती है बिजली बंद कर दी जाती है। सुबह तक इंतजार करना पड़ता है।

पंजाबी कॉलोनी निवासी महेंद्र कौर ने बताया कि रात में बिजली गुल हुई जो सुबह करीब छह बजे आई। इस वजह से परेशानी हुई।

अशोक नगर निवासी अधिवक्ता नरेश चंद्र ने बताया कि बिजली न मिलने से जरूरी काम लेट हो गए।

आंधी-बारिश से खेत में बिछ गई गेहूं की फसल
आंधी-बारिश ने किसानों को फिर परेशान किया। कुछ दिन पहले भी बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ था। सुबह किसान खेत में पहुंचे तो गेहूं की पकी फसल खेत में बिछी मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर जायसवाल ने बताया कि बारिश से गेहूं, अरहर व टमाटर की फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल खेतों में बिछ जाने से दाने काले पड़ने और फसल के सड़ने की आशंका है। फसल खराब होने से पैदावार पर असर पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed