{"_id":"8c0a02e68d4bcb45343ba77d35c132af","slug":"railway-sports-the-women-s-hockey-champions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्पोर्ट्स बनी महिला हाकी चैंपियन, झारखंड उप विजेता रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्पोर्ट्स बनी महिला हाकी चैंपियन, झारखंड उप विजेता रही
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 03 May 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का समापन हो गया।
विज्ञापन
फाइनल में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम ने एकतरफा मुकाबले में झारखंड को 12-2 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। सौंदर्या ने हैट्रिक लगाई। तीसरे नंबर पर पंजाब की टीम रही। तीनों टीमों की खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल सिंह यादव ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
आज का पहला मैच तीसरे स्थान के लिए हाकी पंजाब एवं मध्य प्रदेश हाकी एकडमी में खेला गया। मैच में पंजाब ने एमपी को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब की हरदीप कौर व रीना रानी ने एक-एक गोल दागे। फाइनल का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया गया।
विज्ञापन
मैच में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम ने झारखंड को 12-2 से हराकर चैंपियनशिप जीती। बोर्ड की ओर से सौंदर्या यंडाला ने हैट्रिक लगाई, सुनीता लाकरा व लिलिमा मिन्ज ने दो-दो गोल दागे। अनुपा बर्ला, पूनम बर्ला, मनमीत कौर, अनुराधा देवी व दीपग्रेस इक्का ने एक-एक गोल किया। झारखंड की ओर से शबनम लाकरा व बिरसी मुन्डू ही एक-एक गोल कर सकीं।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि सांसद मैनपुरी तेज प्रताप सिंह यादव, खेल सलाहकार, उत्तर प्रदेश सरकार डा अनुराग भदौरिया, विधायक रघुराज शाक्य, डा टी. प्रभाकर, अर्चना राठौर, आनंदेश्वर पांडेय, पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, फुरकान अहमद, विवेक यादव, आनंद यादव, डा. आर पी सिंह, रोनाल्ड ऑल्टमैन ओलम्पियन, हरविंदर सिंह, लक्ष्मीपति वर्मा, डीएम डा. नितिन बंसल, एसएसपी डा. राकेश सिंह, सीडीओ अशोक चंद्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र आदि मौजूद थे।
मुख्य अतिथि प्रो रामगोपाल यादव का स्वागत डॉ. आरपी सिंह तथा क्रीडाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने किया। इस मौके पर श्री लईक खान कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हाकी, टूर्नामेंट निदेशक दविंदर भाटिया, क्रीडाधिकारी इटावा अर्जुन प्रसाद यादव, क्रीडाधिकारी रामपुर के पी सिंह, क्रीडाधिकारी फतेहपुर श्री एस के लहरी, क्रीडाधिकारी हमीरपुर श्री नवीन कुमार सिंह, पूर्व क्रीडाधिकारी श्री राकेश कुमार शर्मा, उप क्रीडाधिकारी अलीगढ़ डॉ. मंजूर आलम अंसारी, उप क्रीडाधिकारी राममिलन उप क्रीडाधिकारी राजेश कुमार सोनकर एवं उप क्रीडाधिकारी देवी प्रसाद यादव, बजरंग कुमार सक्सेना सचिव जिला हाकी संघ, अतीक अहमद, गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
मैच मे निर्णायक के रूप में नेपोलियन, सुमित पाल, निर्मला डागर, दीपा आदि की अहम भूमिका रही।
‘चैंपियनशिप से निखरकर सामने आती हैं प्रतिभाएं’
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की चैंपियनशिप से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड की टीम में नेशनल लेबिल की खिलाड़ी हैं।
इसके बाद भी झारखंड की टीम ने दो गोल कर दिए। उन्होंने कहा कि हाकी हमारा पारंपरिक खेल है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल की उम्मीद हाकी टीम से ही की जाती थी। उन्होंने कहा कि यहां पर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कई खिलाड़ी नेशनल टीम में जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल में स्पोर्ट्स स्प्रिट होती है।
इसके लिए हारने के बाद भी हाथ मिलाकर विदा होते हैं। उन्होंने जीत के लिए रेलवे की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फाइनल में बेहतरीन टीम ने जीत हासिल की। झारखंड की टीम और तैयारी करे आगे उसका मैच रेलवे से पड़े तो वहां उसे हराए। पुरस्कार वितरण के बाद उन्होंने चैंपियनशिप की समाप्ति की घोषणा की।