फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Railway Sports and Jharkhand title clash today

रेलवे स्पोर्ट्स और झारखंड के बीच खिताबी भिड़ंत आज

Sat, 02 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 02 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Railway Sports and Jharkhand title clash today

उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई। रविवार को रेलवे स्पोर्टस और झारखंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव विजेता और उप विजेता को ट्राफी प्रदान करेंगे। शनिवार को पहला सेमीफाइनल रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं हाकी पंजाब के मध्य खेला गया। रेलवे की टीम ने  8-0 से  जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से अनुराधा देवी ने हैट्रिक लगाई तथा सौंर्दया, अमनदीप कौर, पूनम बरला, नभजोत कौर एवं मंजीत कौर ने एक-एक गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच मध्य प्रदेश हाकी एकेडमी एवं हाकी झारखंड के मध्य खेला गया।  मैच एक-एक की बराबरी पर रहा और इसका नतीजा पेनाल्टी शूट आउट से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाकी झारखंड ने  मध्य प्रदेश हाकी एकेडमी को 3 - 2 से हराया। मुख्य अतिथि के रूप में महासचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ आनंदेश्वर पांडेय, अवैतनिक सचिव उत्तर प्रदेश हाकी के निदेशक डॉ. आरपी सिंह, परफर्मेंस डायरेक्टर हाकी इंडिया अल्टोमस एवं पूर्व ओलंपियन एवं भारतीय हाकी टीम के चयनकर्ता श्री हरविंदर सिंह, ओलंपियन एवं अर्जुन एवाडी देवेश चौहान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत क्रीडाधिकारी योगेन्द्र पाल सिंह ने किया।


इस अवसर पर लईक खान कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हाकी, टूर्नामेंट निदेशक दविंदर भाटिया, क्रीडाधिकारी इटावा अर्जुन प्रसाद यादव, क्रीडाधिकारी रामपुर के पी सिंह, क्रीडाधिकारी फतेहपुर एस के लहरी, क्रीडाधिकारी हमीरपुर नवीन कुमार सिंह, पूर्व क्त्रस्ीड़ाधिकारी श्री राकेश कुमार शर्मा, उप क्रीडाधिकारी अलीगढ़ डॉ.  मंजूर आलम अंसारी, राममिलन, राजेश कुमार सोनकर एवं देवी प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में दीपा, निर्मला डागर, विरेंद्र सिंह, करतार सिंह रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed