{"_id":"5efa25e48ebc3ea07859a1a9","slug":"rail-etawah-etawah-news-platform-etawha-news-knp568333758","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर लगने का कार्य शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर लगने का कार्य शुरु
विज्ञापन
इटावा। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को जंक्शन स्टेशन पर कोच इंडिकेटर लगाने का काम शुरू हो गया है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीएस मीना ने बताया कि अभी 1, 2 और 3 नंबर प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर लगाने का कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म की लंबाई के हिसाब से कोच इंडिकेटर लगाए जाएंगे। इंडिकेटर 32 कोच के लगाए जाएंगे। बताया टूंडला और अलीगढ़ के साथ ही इटावा में भी कोच इंडिकेटर लगाने का कार्य शुरू हुआ है। दो महीने के अंदर काम पूरा होने की संभावना है।
इटावा से अन्य स्टेशनों के लिए आरक्षण कराकर सफर करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर न लगे होने की वजह से ट्रेन आने पर कोच ढूंढने में इधर से उधर काफी दौड़ लगानी है। कोच इंडिकेटर लगने से यात्रियों को अब कोच ढूंढने के लिए ज्यादा भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।