{"_id":"6436fefb1020aaf1f9018bb4","slug":"put-tamancha-on-kanpati-and-looted-mobile-etawha-news-c-12-1-176878-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक के तमंचा लगाकर मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक के तमंचा लगाकर मोबाइल लूटा
Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर। खेत पर काम करने जा रहे किशोर को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह तमंचा लगाकर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
सौरभ (16) निवासी किल्ली सुल्तानपुर बुधवार सुबह छह बजे साइकिल से रसूलाबाद गांव स्थित खेत पर काम करने जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर मोबाइल लूटकर भाग गए। सौरभ ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।
उन्होंने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। देर शाम तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष बेचन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।