फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Purchase of only 265 quintals of paddy in a week

एक हफ्ते में सिर्फ 265 क्विंटल धान की खरीद

Mon, 08 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Purchase of only 265 quintals of paddy in a week
इटावा। एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद के लिए एक सप्ताह गुजर गए और अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत हो गई, लेकिन जिले के 27 सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों के पहुंचने का सिलसिला अभी बहुत ही कम है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह के दौरान जिलेभर में सिर्फ 265 क्विंटल धान किसानों का खरीदा गया। इसकी वजह किसानों का अभी क्रय केंद्रों पर रुझान का कम होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा त्योहारों के चलते भी किसान अभी सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने कम संख्या में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि संभवतया कुछ दिनों में धान खरीद बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने भी धान बिक्री की रफ्तार के धीमी होने की वजह त्योहारों को बताया है। एक नवंबर से सात नवंबर तक एक धान खरीद का एक सप्ताह गुजर गया, लेकिन धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। अब तक करीब दो सौ क्विंटल से अधिक ही किसानों का धान खरीदा जा सका है।
सोमवार को फर्रुखाबाद रोड स्थित नई मंडी खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर दोपहर करीब दो बजे धान खरीद का खाता खुला। इस दौरान करीब 80 क्विंटल धान खरीदा किया।
नई मंडी के क्रय केंद्र पर सबसे पहले धान बेचने आए मुगलपुर नरैनी के किसान महेश नारायन चतुर्वेदी का विपणन अधिकारी राजेश सिंह ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। क्रय केंद्र प्रभारी निखिल कुमार भी उपस्थित रहे।
महीनेभर पूर्व धान काट लिया था
करीब महीनेभर पहले धान की कटाई करा ली थी। हालांकि, दिवाली का त्योहार नजदीक होने की वजह से धान बेचने नहीं आ सके। हमेशा सरकारी क्रय केंद्र पर ही फसल बेचते आए हैं।
- महेश नारायन चतुर्वेदी, किसान
महिंद्रा 30-30 क्वालिटी का धान बेचा
क्रय केंद्र पर महिंद्रा 30-30 क्वालिटी का धान बेचने आए हैं। मानक के अनुरूप नमी होने पर धान की खरीद हुई। केंद्र पर रजिस्ट्रेशन कराने से लेकर धान बेचने तक किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
- अमित कुमार, किसान
चार दिन बाद खुले केंद्र, आवक रही धीमी
भरथना। चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को क्रय केंद्र खुले जरूर, लेकिन उपज की आवक धीमी रही। अब तक चार केंद्रों पर 136 क्विंटल धान खरीदा गया है।
भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में संचालित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र पर अब तक 32 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। सोमवार को औरैया के ग्राम रघुनाथपुर के किसान नेम सिंह फौजी एक ट्राली धान बेचने आए।
एफसीआई क्रय केंद्र प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार को ग्राम निनावा निवासी किसान बलवीर सिंह ने करीब 20 क्विंटल धान बेचा है। तौल के दौरान मंडी समिति सचिव अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।
धान में नमी से शुरू नहीं हो सकी खरीद
जसवंतनगर। नवीन मंडी परिसर में स्थित किसी भी क्रय केंद्र पर धान की खरीद अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि धान में मानक से अधिक नमी होने के कारण खरीद रुकी है। किसानों से धान अच्छी तरह से सुखा कर लाने के लिए कहा गया है।
धान क्रय केंद्र न बनाने से किसान परेशान
महेवा। ब्लॉक मुख्यालय महेवा स्थित सहकारी संघ सहित एफसीआई केंद्र महेवा व सहकारी समिति मुकुटपुर केंद्र को अबकी धान खरीद केंद्र न बनाए जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्हें चिंता सता रही कि आखिर इस बार धान कहा बेचने जाएंगे। इससे पहले धान और गेहूं खरीद के लिए हर वर्ष महेवा, मुकुटपुर, लाखी व एफसीआई केंद्र महेवा को केंद्र बनाया जाता था, लेकिन अबकी धान खरीद केंद्र नहीं बनाया है।

इस बारे में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि जिले में पांच और क्रय केंद्र बनाने प्रस्तावित हैं। इनमें एक-एक क्रय केंद्र नई मंडी इटावा व जसवंतनगर में खोले जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed