{"_id":"c29c7acd80130ed2f25b5eebeab32ec0","slug":"puran-singh-s-death-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद आए सपा नेता पूरन सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद आए सपा नेता पूरन सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 10 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय पूरन सिंह यादव को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर नम आंखों के साथ याद किया गया। इस दौरान परिजनों के साथ ही शांति हवन में शामिल होने के लिए उमड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सैफई स्थित पैतृक मंदिर पर रविवार की सुबह स्वर्गीय पूरन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शांति हवन हुआ। इसमें परिजनों के साथ ही उपस्थित लोगों ने आहुति डालते हुए उनकी आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद सभी लोग समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर नम आंखों से याद किया।
विज्ञापन
शांति हवन में बेटा सक्षम यादव, बेटी खुशी यादव, पत्नी सुषमा यादव के साथ ही स्व. पूरन सिंह के भाई दलवीर सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, दफेदार सिंह यादव सहित ईसीए अध्यक्ष सर्वेश चौहान, बरखा चौहान के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर दलवीर सिंह ने कहा कि स्व. पूरन सिंह की कमी पूरे परिवार को हमेशा खलती रहेगी। सपा मुखिया के संरक्षण में उन्होंने समाजवादी पार्टी में अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने युवाओं को जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान की।