फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pumps are being installed at 19 waterlogging-prone locations in the city.

Etawah News: शहर में जलभराव वाले 19 स्थानों पर लगाए जा रहे पंप

Sat, 11 Jul 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pumps are being installed at 19 waterlogging-prone locations in the city.
फोटो 25::गुरुवार को छपी खबर की पीडीएफ।
विज्ञापन

फोटो 26:: मैनपुरी अंडरपास में यही होता है जलभराव। संवाद
इंपैक्ट
===========
क्रासर
- मैनपुरी अंडरपास पर तीन शिफ्ट में तैनात किए गए कर्मचारी, अधिकारी करेंगे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। लगातार हो रही बारिश और शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने विशेष कार्ययोजना लागू कर दी है। ईओ संतोष कुमार मिश्र के आदेश पर शहर के 19 चिह्नित जलभराव वाले स्थानों पर पंप, पंप ऑपरेटर और जिम्मेदार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
वहीं सबसे संवेदनशील मैनपुरी फाटक अंडरपास पर 24 घंटे तीन शिफ्ट में छह सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शहर में मानसून की तेज बारिश मंगलवार रात से शुरू हुई थी। पहले ही दिन की बारिश में नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी थी। शहर के लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने पहली ही बारिश में खुल गई दावों की पोल शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेकर नगर पालिका के अधिकारियों ने जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करके वहां पंप और कर्मचारियों की तैनाती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका का दावा है कि कर्मचारियों की तैनाती से इन स्थानों पर बारिश के दौरान अतिशीघ्र ही जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर पालिका की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिवा कॉलोनी, विजय नगर, गांधी नगर, पक्का बाग, लक्ष्मण कॉलोनी, शांति कॉलोनी, अड्डा जालिम, करमगंज, फ्रेंड्स कॉलोनी, तुलसी नगर, संगम नगर और सुंदरपुर सहित कुल 19 स्थानों को जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है। इन स्थानों पर स्थायी और अस्थायी पंप लगाए गए हैं।
आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पंप भी उपलब्ध कराए जाएंगे। रिजर्व में भी पंप रखे गए हैं, ताकि किसी भी स्थान पर तत्काल व्यवस्था की जा सके। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नत्थीलाल ने बताया कि विभिन्न वार्डों के लिए पंप ऑपरेटरों की भी ड्यूटी निर्धारित की गई है।
इनके कार्य की निगरानी के लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और कहीं भी जलभराव की स्थिति बनने पर तत्काल पंप चलाकर पानी की निकासी सुनिश्चित कराएं।
इसके अलावा मैनपुरी फाटक अंडरब्रिज पर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां छह सफाई कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में तैनात किया गया है। पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, दूसरी दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक और तीसरी रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कार्य करेगी। प्रत्येक शिफ्ट की निगरानी अलग-अलग सफाई नायकों को सौंपी गई है।

-----------------
वर्जन
नगर पालिका ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगाए गए पंपों की मरम्मत, संचालन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या को न्यूनतम रखा जा सके और आमजन को राहत मिल सके।-संतोष कुमार मिश्र, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed