फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest in mahewa chc

इटावा: घायल की मौत पर महेवा सीएचसी में हंगामा

Sun, 12 Feb 2023 05:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 12 Feb 2023 05:19 AM IST
विज्ञापन
protest in mahewa chc
बकेवर/महेवा। महेवा सीएचसी में हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। स्टाफ पर अभद्रता का आरोप लगाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व दो सहयोगियों के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने दो कर्मियों को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे बकेवर थानाक्षेत्र के इंद्राउखी निवासी प्रदीप बाजपेई (55), बेटे अखिल (10) के साथ निबाड़ीकला निमंत्रण में जा रहे थे। भरथना के सराय चौरी निवासी विनय कुमार बाइक से बहन डॉली और भांजे बॉबी के साथ महेवा जा रहे थे। दोनों की बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अहेरिपुर चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी महेवा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सीएचसी पर तैनात चिकित्सक व उनके दो सहयोगियों ने घायलों को सही उपचार नहीं दिया। इससे प्रदीप की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत एसडीएम भरथना कुमार सत्यमजीत से की तो वह सीओ भरथना विवेक जावला, इंस्पेक्टर बकेवर विक्रम सिंह चौहान के साथ सीएचसी पहुंच गए। घायलों व मृतक के परिजनों ने चिकित्सक और स्टापुकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ओमप्रकाश बाजपेयी ने चिकित्सक और दो कर्मियों के खिलाफ एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व स्टाफ ने अभद्रता की। वह शराब के नशे में थे। एसडीएम ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। सीएचसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि शराब के नशे में होने का आरोप गलत है। घायलों को जब सीएचसी पर लाया गया तब तक एक ही मौत हो चुकी थी। बकेवर इंस्पेक्टर ने बताया कि रात में चिकित्सक के दो निजी कर्मियों को हिरासत में लिया गया था। इनकी कोई भूमिका न मिलने पर सुबह छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed