{"_id":"635ebd6ccdb9db7e9a1a65ff","slug":"protest-in-jila-asptal-after-patient-died-etawah-news-knp7257190115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस के मरीज की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस के मरीज की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में भर्ती सांस के मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मेडिकल स्टाफ ने मृतक के बेटे को कमरे में बंद कर मारपीट की। स्वास्थ्य कर्मियों ने मशीनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इकदिल क्षेत्र के भवानीपुरा निवासी विद्याराम (62) को शनिवार रात सांस लेने में परेशानी होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र औसान सिंह ने बताया कि उसने इलाज में लापरवाही की शिकायत करनी चाही तो नाराज स्टाफ ने उसे पकड़कर पीट दिया।
मृतक की पत्नी द्रोपदी ने कहा कि जब उन्होंने पुत्र को छोड़ने की गुहार लगाई तो कुछ लोगों ने उसे बचाया। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनाें को शांत कराया। बताया कि औसान का मेडिकल कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। स्टाफ की ओर से भी तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।