फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest in etawah,s bank

एक बैंक में ताला जड़ा, दूसरे में कंप्यूटर के प्लग उखाड़े

Thu, 15 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 15 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
protest in etawah,s bank
- बैंक में ताला बंद होने से बाहर और अंदर हंगामा करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊसराहार की ताखा की पूर्वांचल बैंक में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने कंप्यूटर के प्लग निकाल फेंके।  ऊसराहार में भी कैश न मिलने पर ग्राहकों ने बैंक में ताला बंद कर दिया। शाखा प्रबंधक और कैशियर को वहां से जान बचाकर निकाला पड़ा। गुरुवार को शाखा प्रबंधक और कैशियर ने ऊसराहार बैंक खोली तो भीड़ का दबाव बढ़ गया। अनहोनी की आशंका को देख कर्मचारियों ने अंदर से ताला बंद कर लिया और जान बचाई। मौके पर पहुंचे ग्राहकों ने हंगामा किया। शाखा प्रबंधक बीके निगम ने बताया बैंक को सोमवार से कैश नहीं मिला है ।
विज्ञापन


उनके पास 64 हजार जमा हुए थे जो मंगलवार को वितरित कर दिए अब कैश न मिलने पर ग्राहक हंगामा कर रहे हैं। बैंक को खोलते ही तोड़फोड़ होती है। इसलिए सुरक्षा के लिए बैंक को बंद रखकर ही कर्मचारियों की जान बचानी पड़ रही है। घटना की सूचना उन्होंने अधिकारियों को भी दी है ।  कैशियर ने ऊसराहार व शाखा प्रबंधक ने भरथना शाखा पहुंच कर उपस्थित दर्ज कराई।  गुरुवार को ऊसराहार की पूर्वांचल बैंक में भी ग्राहकों ने कैश न मिलने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक एचपी भटनागर ने ग्राहकों को बताया उन्हें सोमवार से अब तक मात्र ढाई लाख रुपये मिले हैं। इसमें एक लाख नये व डेढ़ लाख पुराने कटे फटे नोट थे। कटे हुए नोट ग्राहक ले नहीं रहे हैं। जिन्हें दे दिया है वह वापस दे रहे हैं और लड़ाई कर रहे हैं । ग्राहक रामवीर कीरतपुर, अभयराम उदयपुर, रघुराज सिंह बदरियापूठ ने बताया वह लगातार तीन दिन से बैंक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा नहीं मिल रहा है पुराने नोट पकड़ते ही फट जाते हैं। उन्हें कौन लेगा कुल मिलाकर सोमवार से लगातार बैंकों के हालात खराब हो रहे हैं। ताखा क्षेत्र में सबसे ज्यादा खाता धारक पूर्वांचल बैंक में ही है। पैसा न मिलने से ग्राहकों का धीरज समाप्त होता जा रहा है। यही हाल रहा तो किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना हो सकती है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed