फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest in collectrate with injured cow

घायल गोवंश को लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 20 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 20 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
protest in collectrate with injured cow
प्रदर्शन करते गोरक्षा दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

खेतों में फसल की रखवाली के लिए लगाए गए ब्लेड युक्त तार से घायल हुई गाय को लेकर गोरक्षकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह को ज्ञापन देकर ब्लेड वाले तार हटवाने की मांग की। इस दौरान घायल गाय का कलक्ट्रेट परिसर में ही उपचार कराया गया। बाद में गोरक्षा दल के प्रदेश महासचिव मयंक विधौलिया घायल गाय को अपने आवास ले गए। उन्होंने प्रशासन पर मदद में अनदेखी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

इकदिल क्षेत्र के बिरारी गांव में पड़ी मिली घायल गाय को लेकर गोरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। गाय के अगले पैर बुरी तरह जख्मी थे। गोरक्षकों ने गाय का उपचार किया। लेकिन जब खून बहना बंद नहीं हुआ तो प्रशासन को खबर दी। लेकिन कोई मदद नहीं की गई। जिसके बाद एक किराये के लोडर में गाय को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंच कर गोरक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। सूचना पाकर सदर पशु चिकित्सालय के डाक्टर आरके गुप्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और गाय का उपचार किया। इस दौरान गोरक्षा दल के अंशुल चतुर्वेदी, महावीर शर्मा, मयंक अवस्थी, शिवम चतुर्वेदी, लाल सिंह, रविराज गोला, सौरभ सिंह, अविनाश ओझा, आकाश, निक्की तिवारी, अतुल चौबे, दीपू ठाकुर, दीपक दुबे, गोविंद दुबे, पिंकू कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्लेड से घायल हो रहे पशु
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एससी गुप्ता का भी कहना है कि फसल की रखवाली के लिए खेतों में जो ब्लेड युक्त तार लगाए गए हैं, उससे बड़ी संख्या में पशु घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बात को जिला पंचायत की बैठक में भी उठा चुके हैं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह अपने अपने क्षेत्र में किसानों को समझाकर ब्लेड युक्त तारों की जगह सामान्य तार लगाने का आग्रह करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed