फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest

लेखपालों ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest
इटावा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से की जा रही मांग पूरी न होने पर मंगलवार की दोपहर को तहसील से बाइक रैली निकाली और शहर में भ्रमण करने के बाद तहसील में ही इसका समापन किया गया। लेखपालों ने बताया कि वह बुधवार से सरकारी कार्य में अपने निजी वाहन का इस्तेमाल बंद कर देंगे। लेखपाल हाथों में पराली न जलाने की तख्तियां भी लिए हुए थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ निरंतर मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने के कारण संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में दोपहर के समय क्षेत्र के सभी लेखपाल तहसील में एकत्र हुए और वहां से उन्होंने दोपहर करीब 2: 30 बजे बाइक रैली निकाली जो कि शहर के नगर पालिका चौराहा, नोरंगाबाद चौराहा, शास्त्री चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, डीएम चौराहा, पक्का तालाब चौराहा होते हुए सदर तहसील पर बाइक रैली का समापन किया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य लेखपाल संघ की लंबित मांगों के प्रति शासन व प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि लेखपाल बुधवार दोपहर 3:30 प्रतिदिन नियत यात्रा भत्ता की मांग को लेकर सरकारी कार्यों में निजी वाहनों का प्रयोग बंद कर देंगे। क्षेत्र में जाने के लिए लेखपाल सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करेंगे। सरकारी कार्य में विलंब होने पर लेखपाल दोषी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों ने संयुक्त रूप से सरकारी लेखपाल माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस में उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर जिला मंत्री दीपक कुमार यादव, राकेश कुमार, विनय कुमार, अजीत कुमार समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed