फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest,etawah,etawah news,up news,vhp

विहिप नेताओं का एसएसपी आवास के बाहर धरना

Mon, 12 Sep 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
protest,etawah,etawah news,up news,vhp
एसएसपी आवास के बाहर भजन र्कीतन करते विहिप नेता। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। तीन दिन से एक युवक को थाने में बैठाए रखने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के नेता रविवार दोपहर एसएसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। यहां उन्होंने भजन कीर्तन किया। जानकारी पर इकदिल थाना प्रभारी ने युवक सहित तीन के पास पिस्टल और तमंचा दिखाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी ने जांच कराकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन दिया। इस पर चार घंटे बाद कार्यकर्ता हटे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रनवीर सिंह चौहान और बीना सिंह चौहान कई मामलों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को एसएसपी जय प्रकाश सिंह से मिलने उनके आवास पर गए थे। कार्य में व्यस्त होने के कारण एसएसपी ने सोमवार को ऑफिस में मिलने की बात कही। इस पर विश्व हिंदू परिषद के नेता एसएसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। रनवीर सिंह ने बताया कि इकदिल के कराईपुरा मानिकपुर मोहन निवासी अमन सविता को तीन दिन पहले इकदिल थाना प्रभारी ने थाने में बुलाकर हिरासत में ले लिया था। पुलिस तीन दिन से युवक को थाने में बैठाए है। पुलिस युवक को न छोड़ रही है और न ही उस पर कोई कार्रवाई कर रही है। इसे लेकर ही एसएसपी से मिलने आए थे। इस बात की सूचना इकदिल थाना प्रभारी को होते ही युवक पर मुकदमा लिख जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसी मामले में पुलिस ने दो और युवक पछांयगांव निवासी अभिषेक उर्फ टाइगर और फ्रेंड्स कालोनी संदुरपुर निवासी आशीष कुमार उर्फ आशू को भी जेल भेजा है। पुलिस ने तीनों के पास एक पिस्टल और दो तमंचे बरामदगी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही तीन दिन पहले जसवंतनगर में एक समुदाय का युवक एक युवती को ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके साथ ही कई और मामले हैं, जिसको लेकर विहिप नेता धरने पर बैठे थे।
नेताओं के धरना पर बैठते ही एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह और सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल क्राइम ब्रांच सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और नेताओं से समझाने में जुट गए। चार घंटे तक धरने पर बैठे रहने के बाद नेताओं की एसएसपी जय प्रकाश सिंह से मुलाकात हुई।

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने आश्वासन दिया कि युवती को ले जाने के आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। एक दो दिन में युवक को गिरफ्तार कर युवती को सही सलामत खोज लिया जाएगा। वहीं फर्जी मुकदमे में एसएसपी ने जांच कर इकदिल थाना प्रभारी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed