{"_id":"631e2d7ed7fb2919117aade4","slug":"protest-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp71762554","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारियों का पांचवें दिन धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारियों का पांचवें दिन धरना प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रही संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही । रविवार की छुट्टी होने के कारण मेडिकल कॉलेज में सिर्फ इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में सेवाएं चालू रहीं। वहां पर सुरक्षा गार्ड न होने के कारण पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विश्वविद्यालय में पिछले पांच दिन पहले संविदा कर्मियों को निकाले जाने की सुगबुगाहट के बीच संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। यहां पिछले 15 वर्षों से पूर्व सैनिक कल्याण निगम सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किए गए 384 पूर्व सैनिक सुरक्षा की कमान संभाले थे। इसके अलावा करीब 192 वार्ड ब्वॉय लिफ्ट ऑपरेटर एवं सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। एक सितंबर 2022 से नए ठेकेदार को यहां का ठेका दिए जाने का निर्णय लिया गया था। इस पर सभी कर्मचारियों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया।
बाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने पहुंचकर सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया था और धरना प्रदर्शन समाप्त कराया था। अब पांच दिनों से कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के आने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। सोमवार को शिवपाल सिंह यादव प्रदर्शन में पहुंचने की संभावना है।