{"_id":"5eea65778ebc3e42fc599596","slug":"protest-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5659526164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी
विज्ञापन
इटावा। नवीन मंडी परिसर के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क एवं आधा प्रतिशत सरचार्ज लागू करने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को मंडी में धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी समिति सचिव को सौपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनत अग्रवाल ने कहा कि मंडी कर अंदर 2 प्रतिशत टैक्स लगाने से मंडी के अंदर व्यापार करना संभव नहीं होगा। मंडी के अंदर कोई थोक व्यापारी प्रतिशत अतिरिक्त देकर माल नहीं खरीदना चाहेगा। वजह टैक्स लगने से उसके द्वारा खरीदा गया माल मंहगा पड़ेगा। इससे टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार ही बढ़ेगा। लिहाजा मंडी का व्यापार पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। साथ ही हजारों पल्लेदार,मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे।
अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से लागू मंडी शुल्क व्यापारियों एवं पल्लेदारों के हित में समाप्त किए जाने व व्यापारियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोगों में सदाशिव श्रीवास्तव, गोरखनाथ वर्मा, अरविंद कुमार यादव,जयवीर सिंह, कमलेश कुमार, अरुण कुमार, सतीश आढतिया आदि उपस्थित रहे।