फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   protest,etawah,etawah news

छह दिन बाद काम से हटाने पर भड़के मनरेगा मजदूर

Wed, 20 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
protest,etawah,etawah news
ब्लॉक में काम मांगने पहुंचे मनरेगा मजदूर - फोटो : ETAWHA
इटावा। महेवा ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत आनेपुर में मनरेगा में छह दिन से काम कर रहे मजदूरों को अचानक हटा दिया गया। बुधवार को खफा मजदूर फावड़ा, तसला लेकर खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे। यहां सभी ने शिकायती पत्र बीडीओ को सौंपा ।
विज्ञापन

ग्राम आनेपुर में तालाब खुदाई का कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की पटरी का समतलीकरण का कार्य चल रहा है। उस पर छह दिन से काम कर रहे करीब 55 मजदूरों को अचानक काम बंद होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। कार्य से हटाए जाने के बाद सभी मजदूर ब्लॉक प्रांगण में आ गए तथा खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय को लिखित शिकायत सौंपी। इन सभी के जॉब कार्ड सक्रिय हैं। वहीं मनरेगा मजदूर गंधर्व सिंह ने बताया कि रोजगार सेवक व प्रधान फर्जी लोगों के जॉब कार्ड लगाकर पैसे डाले जाते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

मजदूर वीरप्रताप सिंह ने बताया कि नापकर काम मांगने के बावजूद भी आज काम से लौटाया गया अपने चहेतों के ही जॉब कार्ड चढ़ाए जाते हैं। फर्जीवाड़े की जांच के लिए ज्ञापन दिया है। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि सभी मजदूरों को काम पर भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed