फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   procession turned on Ram Navami

रामनवमी पर गाजे-बाजे संग निकली शोभायात्रा

Sat, 28 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 28 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
procession turned on Ram Navami

राम नवमी पर इस वर्ष भी गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों की एक झलक पाने के लिए शहर की सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में शामिल मनोहारी झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा की शुरुआत स्टेशन बजरिया स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई। यहां से शुरू हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ देर रात कालीवाहन मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से शोभायात्रा में शामिल झंडे को कालीवाहन मंदिर पर चढ़ाया गया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सबसे आगे हनुमान जी का झंडा चल रहा था। इसके पीछे बैंड तथा गणेश जी की झांकी चल रही थी। इसके साथ ही शोभायात्रा में परशुराम जी की झांकी, शिवजी, र्साइं बाबा, नरसिंह भगवान, गाय के साथ राधा-कृष्ण, नागनाथ लीला, हनुमान जी, मां वैष्णो देवी की झांकी, झूला झूलते राधा-कृष्ण की झांकी सहित अन्य झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में सबसे पीछे श्रीराम दरबार की झांकी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की टोलियां धार्मिक गीतों पर नृत्य करते चल रहीं थीं। महिलाएं भी डांडिया नृत्य कर रही थीं। शोभायात्रा में शामिल मनोहारी झांकियों की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ शहर की सड़कों के दोनों ओर उमड़ पड़ी। जगह-जगह भक्तों ने आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया।

इसके साथ ही जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और फलाहार की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा स्टेशन बजरिया से शुरू होकर शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, नगर पालिका चौराहा, छैराहा होते हुए कालीवाहन मंदिर पहुंची। यहीं पर शोभायात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा में पूर्व विधायक अशोक दुबे, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, शिवप्रताप राजपूत, जयवीर भदौरिया, जसवंत सिंह वर्मा, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य सहित समिति के पदाधिकारी केकेराज, अमित तिवारी, राजकिशोर वाजपेई, आलोक वाजपेई, दिनेश कुमार आदि भारी संख्या में भक्त शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed