फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Problems of female detainees heard

जेल में महिला बंदियों की सुनीं समस्याएं

Wed, 06 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 06 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Problems of female detainees heard

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सचिव गीता गुप्ता ने बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित महिलाओं की शिकायत सुनीं। उनके आवेदन पत्रों को लेकर संबंधित अधिकारियों को देकर निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने तीन माह  में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला जेल तथा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर भी महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि तीन माह में महिला उत्पीड़न से संबंधित 58 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 56 आवेदन पत्रों का निस्तारण कर दिया गया है। शेष दो आवेदन पत्र में बताया गया कि एक आवेदन राम कुमारी पत्नी रमाशंकर निवासी ग्राम डबहा थाना भरथना जिला इटावा का है, जिसमें  आवेदनकर्ता पंजाब में है। उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा प्रकरण रुखसार बेगम पत्नी श्री कल्लू खॉ निवासी कृष्णा नगर का है। इसमें भी आवेदनकर्ता अब औरैया में रहता है। कई बार विवेचना अधिकारी के संपर्क करने पर भी आवेदिका से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

सुनवाई के दौरान केशकांती थाना बकेबर ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए, चकबंदी विभाग में कार्यरत  कुसमा देवी ने वेतन निर्धारण के लिए, पुष्पा देवी ने पैतिृक संपत्ति पर विवाद निस्तारण के लिए, सपना ने दहेज उत्पीड़न करने की शिकायत सहित कमला देवी, नूतन, सुनीता देवी, अंशु भदौरिया आदि ने  आवेदन पत्र दिए।

उन्होंने अफसरों को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के उत्पीड़न की समस्या को हल करना तथा जल्द से जल्द न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि आवेदनपत्रों पर आवेदनकर्ता का संपर्क नंबर अवश्य लिखवाएं जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।

उन्होंने जिला जेल में निरुद्ध महिला कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुलाकात के दौरान महिलाओं ने परिवारी जनों से मिलाई, एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरण तथा विधिक सहायता की मांग की। जिस पर मा. सदस्या ने जेल अधीक्षक को नियमानुसार तथा न्याय संगत कार्यवाही करने को कहा।

इसके बाद सदस्या ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया तथा महिला रोगियों से उनका हाल चाल जाना। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव, उप जिलाधिकरी अमित भट्ट, क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ वर्मा, महिला थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

फर्जी ढंग से लोहिया आवास लेने की शिकायत
जसवंतनगर (इटावा)। खाली पड़े प्लाट को अपनी भूमि बताकर लोहिया आवास स्वीकृत कराने वाले एक युवक के खिलाफ जमीन के मालिक ने एसडीएम हंसराज यादव से शिकायत की है। इस शिकायत में आवास निरस्त किए जाने की मांग की है।

साथ ही आरोप लगाया है कि युवक ने अधिकारियों से मिलीभगत करके फर्जी ढंग से आवास स्वीकृत कराया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला लच्छी मौजा धरवार के निवासी अनवर सिंह ने एसडीएम को बताया कि उक्त गांव में उसकी  खाली जगह पड़ी हुई है।


गांव के ही एक व्यक्ति ने अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर उसकी जमीन का अपना बता दिया और अपनी पत्नी के नाम लोहिया आवास स्वीकृत करा लिया। अधिकारियों ने यह भी जानने की कोशिश नहीं की कि यह जमीन किसकी है। एसडीएम श्री यादव ने कहा कि मामले की जांच बीडीओ से कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed