फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prisoners will be shifted to Central Jail from today

Etawah News: आज से केंद्रीय जेल में शिफ्ट होंगे बंदी

Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prisoners will be shifted to Central Jail from today
फोटो नं 29 सेंट्रल जेल का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। संवाद
विज्ञापन

- बुधवार को डीएम व एसएसपी ने केंद्रीय कारागार का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गांव महोला में बनी सेंट्रल जेल में बंदियों के शिफ्टिग का काम आज से किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को डीएम व एसएसपी ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण कर वहां की गई तैयारियों का जायजा लिया। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद वहां बंदियों को भेजने की काम शुरू कर दिया जाएगा।
गांव महोला में सपा की सरकार बनने के बाद सेंट्रल जेल का निर्माण शुरू किया गया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद जेल इके निर्माण का काम पूरा किया गया।
करीब डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेंट्रल जेल का उद्घाटन किया था, लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने के कारण जेल शुरू होने में समय लग गया। बिजली की व्यवस्था होने के बाद जेल में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

स्टाफ की भी तैनाती हो चुकी है। बुधवार को डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल, भंडाराग्रह के अलावा बैरिकों को जाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने के बाद उन्होंने सेंट्रल जेल को शुरू करने की हरी झंडी दे दी। जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला कारागार से सेंट्रल जेल में बंदियों को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed