फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prisoners' broccoli got first place

बंदियों की ब्रोकली को मिला प्रथम स्थान

Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prisoners' broccoli got first place
बंदियों के द्वारा उगाई गई ब्रोकली - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला कारागार में बंदियों की ओर से उगाई गई ब्रोकली को लखनऊ राजभवन में आयोजित प्रादेशिक शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मिला है। जेल कर्मियों ने इसके लिए अधीक्षक को बधाई दी है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक डॉ. राम धनी ने बताया कि बंदियों की ओर से जेल के फार्म हाउस में विभिन्न प्रजातियों की सब्जियां उगाई जाती हैं। इनमें आलू, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली, मूली सहित अन्य सब्जियां पैदा करते हैं।
विज्ञापन

राजभवन में आयोजित प्रादेशिक शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में बंदियों के माध्यम से पैदा की गईं सब्जियों को भेजा गया था जिसमें फूल गोभी पत्ता गोभी मूली सहित अन्य सब्जियां थीं। इनमें ब्रोकली को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने सब्जियों की पैदावार करने वाले बंदियों की प्रशंसा की और भरोसा जताया कि आने वाले समय में और अच्छी सब्जियों की पैदावार कर जेल का नाम रोशन करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed