फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prince declared elected President and Narendra General Secretary

राजकुमार अध्यक्ष और नरेंद्र महामंत्री निर्वाचित घोषित

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prince declared elected President and Narendra General Secretary
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत करते अधिवक्तागण। संवाद - फोटो : ETAWAH
भरथना। बार एसोसिएशन भरथना के चुनाव में राजकुमार तिवारी अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार महामंत्री और पंकज कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों में राजकुमार तिवारी को सबसे अधिक 42 मत मिले। उन्होंने 15 मत पाने वाले सुरेश चंद्र को 27 वोटों से हराया। राघवेंद्र चौहान को मात्र छह मत मिले। महामंत्री पद पर नरेंद्र कुमार ने 33 मत हासिल कर तीन मतों से जीत हासिल की।
निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार को 30 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार ने 42 मत हासिल कर रविंद्र सिंह चौहान को 21 मतों से हराया। रविंद्र को 21 मत मिले।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों का महावीर यादव, कृष्णकांत श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश यादव राजा, हरिश्चंद्र पांडेय, अनिल कुमार तिवारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर हाकिम सिंह यादव, हरी कृष्ण श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर अनिल कुमार, मंत्री के तीन पदों पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, श्यामल सिंह चतुर्वेदी व सौरभ शुक्ला सहित वरिष्ठ के छह और कनिष्ठ सदस्य के चार पदों पर एक-एक ही दावेदार का नामांकन दाखिल होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

दो अधिवक्ताओं ने नहीं किया मतदान
शुक्रवार को बार एसोसिएशन सभागार में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष केके गुप्ता, सदस्य रामपाल सिंह राठौर, सुरेश चंद्र यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र यादव की मौजूदगी में मतदान के दौरान सुबह 10 बजे से दो बजे तक की निर्धारित समयावधि के दौरान 63 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। दो अधिवक्ता मतदान करने नहीं पहुचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed