{"_id":"627ea47b78abb2756a14d648","slug":"prince-declared-elected-president-and-narendra-general-secretary-etawah-news-knp696623196","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार अध्यक्ष और नरेंद्र महामंत्री निर्वाचित घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार अध्यक्ष और नरेंद्र महामंत्री निर्वाचित घोषित
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत करते अधिवक्तागण। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। बार एसोसिएशन भरथना के चुनाव में राजकुमार तिवारी अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार महामंत्री और पंकज कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।
अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों में राजकुमार तिवारी को सबसे अधिक 42 मत मिले। उन्होंने 15 मत पाने वाले सुरेश चंद्र को 27 वोटों से हराया। राघवेंद्र चौहान को मात्र छह मत मिले। महामंत्री पद पर नरेंद्र कुमार ने 33 मत हासिल कर तीन मतों से जीत हासिल की।
निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार को 30 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार ने 42 मत हासिल कर रविंद्र सिंह चौहान को 21 मतों से हराया। रविंद्र को 21 मत मिले।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों का महावीर यादव, कृष्णकांत श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश यादव राजा, हरिश्चंद्र पांडेय, अनिल कुमार तिवारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर हाकिम सिंह यादव, हरी कृष्ण श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर अनिल कुमार, मंत्री के तीन पदों पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, श्यामल सिंह चतुर्वेदी व सौरभ शुक्ला सहित वरिष्ठ के छह और कनिष्ठ सदस्य के चार पदों पर एक-एक ही दावेदार का नामांकन दाखिल होने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
दो अधिवक्ताओं ने नहीं किया मतदान
शुक्रवार को बार एसोसिएशन सभागार में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष केके गुप्ता, सदस्य रामपाल सिंह राठौर, सुरेश चंद्र यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र यादव की मौजूदगी में मतदान के दौरान सुबह 10 बजे से दो बजे तक की निर्धारित समयावधि के दौरान 63 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। दो अधिवक्ता मतदान करने नहीं पहुचे।