{"_id":"6333440b5ec36f77694912a3","slug":"president-room-closed-sabhasad-angry-etawah-news-knp7204752163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष कक्ष बंद देख भड़के सभासदों ने जड़ा एक और ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष कक्ष बंद देख भड़के सभासदों ने जड़ा एक और ताला
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष कक्ष बंद होने से सभासद नाराज हो गए। उन्होंने बैठने के लिए कोई स्थान निर्धारित न किए जाने पर रोष जताते हुए कक्ष में पड़े ताले पर फूल माला चढ़ाकर एक और ताला जड़ दिया।
मंगलवार दोपहर बाद सभासद विकास तोमर उर्फ हीरू, जगराम, अमित पवार, राम सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, नीलम गुप्ता, अनुपम अंबेडकर पालिका कार्यालय पहुंचे। वहां अध्यक्ष कक्ष में ताला लगा था। अभी तक सभासद भी इसी कक्ष में बैठते रहे हैं। बैठने के लिए कोई अन्य व्यवस्था न होने से सभासद भड़क उठे। उन्होंने कहा कि वह कई बार अध्यक्ष से सभासदों के बैठने के लिए कोई कक्ष निर्धारित करने की मांग की है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब वह अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर आएंगे तो कहां बैठेंगे।
उधर नगर पालिका चेयरमैन नौशाबा खानम ने बताया कि उनके पेशकार नईम अख्तर के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इसलिए वह कार्यालय में नहीं थे। कर्मचारी ने इसी वजह से ताला डाल दिया होगा। उन्होंने ताला बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया। यदि सभासद उन्हें जानकारी देते तो वह ताला खुलवा देतीं। इसको बेवजह मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।