{"_id":"60d376f48ebc3e2986362aeb","slug":"presidenial-express-will-etawah-news-knp636029163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 55 किलो मीटर लंबे ट्रैक से गुजरेगी प्रेसिडेंसियल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 55 किलो मीटर लंबे ट्रैक से गुजरेगी प्रेसिडेंसियल ट्रेन
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रपति व देश के प्रथम नागरिक रामनाथ कोविंद के 25 जून को कानपुर दौरे के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पुख्ता तैयारियों में जुटे हैं। यह दौरा खास इसलिए भी है कि पहली बार राष्ट्रपति देश की शान कहने जाने वाली ऐतिहासिक प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे हैं। यह ट्रेन जिले की सीमा में 55 किलोमीटर का सफर तय कर कानपुर पहुंचेगी।
नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल तक का सफर 427 किलोमीटर लंबा होगा। जिले की सीमा में आने वाले रेलवे स्टेशन बलरई से साम्हों तक टैक, सात स्टेशन, हॉल्ट, ओवरब्रिज, अंडरपास और क्रासिंगों पर पुलिस तैनात रहेगी। ट्रैक के दोनों तरफ पुलिसकर्मी बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे। ट्रेन के गुजरते समय रेलवे ट्रैक, ओवरब्रिज पर मवेशी न आ जाएं, इसके लिए पुलिसकर्मी रस्सा लेकर मुस्तैद रहेंगे। जिले के सभी रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों को भी एक्टिव करा दिया गया है।
25 जून को दोपहर एक बजे से जिले की सीमा में आने वाले दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर 14 बाइकों से 28 पुलिस कर्मी तब तक पेट्रोलिंग करेंगे जब तक राष्ट्रपति की ट्रेन जिले की सीमा पार नहीं कर जाती। सुरक्षा में जिला पुलिस व आरपीएफ 28-28 प्वाइंटों और जीआरपी की टीम 61 प्वाइंटों पर तैनात रहेगी। राष्ट्रपति की ट्रेन आने से पहले ही रेलवे क्रासिंग या अंडरपास से 100 मीटर पहले रस्सा लगाकर आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की सुरक्षा में प्रशासनिक स्तर पर बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दो एएसपी, दो सीओ, आठ एसओ व इंस्पेक्टर, 40 दरोगा, 100 सिपाहियों के अलावा होमगार्ड, पीआरडी कर्मी व थानों की चौकीदार तैनात रहेंगे। एसएसपी के मुताबिक सभी स्टेशनों, ओवरब्रिज, अंडरपास व रेलवे क्रासिंगों पर सिविल पुलिस तैनात रहेगी। आरपीएफ रेलवे ट्रैक की निगरानी करेगी। जीआरपी भी अपने कार्य क्षेत्र में मुस्तैद नजर आएगी।