फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   presented to Sai bhajans

माउंट लिट्रा में साईं के भजनों की बही बयार

Sun, 22 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 22 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
presented to Sai bhajans

माउंट लिट्रा जी स्कूल में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार को श्री साईं नाथ की पूजा अर्चना हुई और उन्हें फूलों पर सुलाया गया। इस मौके पर दिल्ली के प्रवीन मलिक एंड पार्टी ने साईं के गीत और भजन सुनाकर शिक्षालय को देवालय बना दिया।

विज्ञापन


धार्मिक विधान की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुई। शिरडी साईं धाम से आए रमेश जोशी और उनके सहयोगी अक्षय डांगे, चंद्र प्रकाश तिवारी, आकाश शर्मा, ओमकार जोशी ने दैनिक पूजन और हवन कराया। इसके बाद साईंनाथ को धान्याधिवास, वस्त्र, पुष्प, फल में निद्राधिवास कराया गया। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


साईं शरणागत संध्या में दिल्ली से आई प्रवीन मलिक एंड पार्टी ने- ‘देता शिरडी वाला साईं’ भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। संगीतकार अर्श सिद्धीकी ने- ‘इश्क हुआ जो साईं से तुमसे अब क्या करें’, विजय कौशिक ने- ‘सुख चैन करार मिले सबको’ गाकर पूरे पंडाल को झूमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीन मलिक ने ‘मेरा छोटा सा संसार, बाबा की पालकी लेकर चलो’ आदि भजन गाकर शिक्षालय को देवालय बना दिया। पार्टी के साथ तबला वादक अक्षित, आक्टोपैड पर दीपक, ढोलक वादक राहुल, बबलू, सचिन, सतीश शर्मा, विजय कौशिक, ओपी मलिक, राकेश तोमर ने भी भजन गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए।


इस दौरान प्रबंधक अतिवीर सिंह यादव, मीना यादव, विकास यादव, सलिल यादव, डा. धर्मेंद्र शर्मा, अवधेश कुमार यादव, रेखा यादव, डा. मनोज यादव, राजेंद्र भसीन, रामनाथ यादव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed