फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Preparing to open school college after six months

छह महीने बाद स्कूल कालेज खोलने की हो रही तैयारी

Sat, 03 Oct 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Preparing to open school college after six months
शासन के संभावित आदेश को देखते हुए 15 अक्तूबर के बाद स्कूल कॉलेज खोलने की तैयारी होने लगी है। स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों ने भी सहमति दे दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग अब शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। डीआईओएस के मुताबिक स्कूल खुलने पर कम बच्चे ही बुलाए जाएंगे। साथ ही प्रवेश से पहले विद्यालय परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 मार्च से देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से जनपद सहित क्षेत्र में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक व डिग्री कॉलेज बंद कर दिए गए थे। लगभग साढ़े छह माह से स्कूल बंद है।
विज्ञापन

इससे छात्रों की पढ़ाई ठप है। शासन ने अनलॉक-5 के तहत नियमों में ढील दी है। इसके तहत 15 अक्तूबर से स्कूल खोले जा सकेंगे, लेकिन अभी तक इसका आदेश शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक नहीं पहुंचा है। अभिभावक चाहते हैं कि स्कूल खुलें और उनके बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजू राणा का कहना है कि विद्यालय खोलने के लिए अभी लिखित आदेश नहीं मिला है। दस अक्टूबर के बाद ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी। स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज बकेवर के प्रधानाचार्य सुदामा लाल राजपूत बताते है कि विद्यालय खोलने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। हर कमरे में सैनिटाइजर रखा जाएगा। सामाजिक दूरी के साथ छात्रों को बैठाया जाएगा। साथ ही टिफिन, पेंसिल समेत अन्य वस्तु एक-दूसरे से साझा करने पर रोक रहेगी।
रॉयल हैप्पी किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखना की प्रधानाचार्य बी लक्ष्मी सोनी ने बताया कि छात्रों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। कोरोना संक्रमण के दौरान सिर्फ 30 प्रतिशत बच्चों को ही विद्यालय बुलाने की कोशिश होगी।

सरकार के निर्देश के बाद सोबरन सिंह यादव इंटर कालेज के डायरेक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि छात्रों व अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है।
मास्क, सैनिटाइज की व्यवस्था कमरे के बाहर होगी। बकेवर निवासी लल्लन गुप्ता, सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, लखना निवासी इंद्र कुमार जैन, मनीष माहेश्वरी, नंदगवा निवासी दीपू सिंह चौहान, इंगुर्री निवासी सत्यवीर सिंह का कहना है कि हम अभिभावक स्वयं अपनी सहमति दे रहे हैं। छात्रों का भविष्य संवारने के लिए विद्यालय संचालन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed