फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pregnant women get all facilities

गर्भवती को मिलेंगी सभी सुविधाएं

Sun, 03 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 03 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
pregnant women get all facilities
जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिले के पहले मातृत्व एवं शिशु केंद्र का निर्माण पूरा हो गया है। इस केंद्र गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, एनआईसीयू, आधुनिक आपरेशन थिएटर आदि सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इसका उद्घाटन जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अथवा लोक निर्माण मंत्री करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को नवनिर्मित केंद्र का निरीक्षण करने आए मुख्य चिकित्सा अधिकारी राज कुमार नैय्यर ने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि नवनिर्मित मातृत्व एवं शिशु केंद्र डेढ़ साल के अंतराल में बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन 20 जनवरी तक हो जाएगा।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा उमेश कुमार ने बताया कि इस नवनिर्मित केंद्र पर अल्ट्रासाउंड, गंभीर गर्भवती व प्रसूति महिलाओं के लिए आईसीयू , गंभीर नवजात शिशु के लिए एनआईसीयू, परिवार कल्याण सलाह केन्द्र, संक्रमित महिलाओं के लिए अलग सेप्टिक रूम, अतिगंभीर महिलाओं के लिए अलग प्रसव कक्ष, आधुनिक आपरेशन थिएटर, प्राइवेट वार्ड, जैसी विभिन्न सुविधाएं इस केंद्र पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इस केंद्र को बनाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने  रुचि दिखाई थी। इस कारण यह जिले में यहां पर सबसे पहले यह केंद्र बनकर तैयार होकर जल्द ही क्रियाशील कर दिया जाएगा। इस दौरान विभाग के कनिष्ठ अभियंता कैलाश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed