फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prdans election in December -Shivpal

दिसंबर में होंगे प्रधानी चुनाव-शिवपाल

Sun, 06 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 06 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Prdans election in December -Shivpal
शहर आए पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि ग्राम प्रधान के चुनाव दिसंबर महीने के आसपास कराए जाएंगे। इसके लिए समय से अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ईंट भट्ठा समिति के सम्मेलन में शिरकत करने आए पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ग्राम प्रधान के चुनाव अगले साल मई माह में कराए जाने के सवाल पर कहा कि चुनाव दिसंबर तक करा लिए जाएंगे, तारीख थोड़ी बहुत आगे पीछे हो सकती है।
विज्ञापन


जनता परिवार को लेकर जारी असमंजस की स्थिति पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ही अध्यक्ष हैं, वही इस मामले में कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे वार किए। कहा कि पीएम मोदी ने लोगों पर जादू करके वोट तो हासिल कर लिए। अच्छे दिन आएंगे का नारा भी दिया लेकिन अच्छे दिन कहीं नजर नहीं आ रहे।

नरेंद्र मोदी ने वादे भी खूब किए लेकिन पूरा करने में नाकाम हैं। प्रधानमंत्री हर रोज विदेश जा रहे हैं, इससे दूसरे देशों से हमारे संबंध अच्छे होने चाहिए थे लेकिन रूस जैसे मित्र देश से भी हमारे संबंध बिगड़ गए हैं।


इससे पहले ईंट भट्ठा सम्मलेन में शिवपाल ने चीनी मिल संकट को लेकर भी मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि जैसे हालात दिख रहे हैं, उससे लगता है कि इस बार भी तमाम चीनी मिलें चालू नहीं हो पाएंगी। चीनी मिल मालिक और किसान दोनों परेशान हैं।

ऐसे में किसानों के गन्ने का क्या होगा। केंद्र सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीति के चलते यूपी में व्यापार ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed