फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pradhan son exploit girl

कक्षा दो की छात्रा के साथ प्रधान के बेटे ने किया दुष्कर्म

Wed, 28 Sep 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
pradhan son exploit girl
बसरेहर (इटावा)। प्रधान के बेटे ने मासूम को टॉफी का लालच दिया और झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। सोमवार देर शाम उसने मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। करीब तीन घंटे की जांच के बाद रात 12 बजे पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बसरेहर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सोमवार सुबह 11:30 बजे उसकी छह साल की बेटी गांव के प्राथमिक स्कूल में थी। वहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उसे चाय लेने के लिए अपने घर भेज दिया।
विज्ञापन

रास्ते में प्रधान के बेटे सनी (18) ने उसे रोका और कुछ दूर झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। बेटी ने शोर मचाया तो उसे जमीन पर पटक दिया। इससे उसके सिर में चोट आ गई। घर आने पर उसने कुछ नहीं बताया। शाम करीब सात बजे दर्द से वह छटपटाने लगी। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। आननफानन उसे ले जाकर पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसरेहर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात ही आरोपी के घर पर दो बार दबिश दी गई, वह फरार है। गांव और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed