फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pradhan's brother dies in bike accident in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार प्रधान के भाई की मौत

Thu, 14 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother dies in bike accident in a road accident
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के फर्दपुरा गांव के पास बाइक सवार प्रधान के भाई की हादसे में मौत हो गई। प्रधान का भाई ससुराल जा रहा था। तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक से उछल कर प्रधान का भाई एक गड्ढे में जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के असफपुरा पंचायत के प्रधान सुनील यादव के बड़े भाई दिनेश यादव (45) पुत्र रतन सिंह गत मंगलवार शाम को बाइक से चौबिया थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा स्थित ससुराल जा रहा था। फर्दपुरा गांव से करीब एक किमी पहले किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर से बाइक असंतुलित हो गई और बाइक सवार दिनेश उछल कर सड़क के किनारे एक गड्ढे में जाकर गिरे। हेलमेट न पहने होने की वजह से उनके सिर में चोट लगी। रात के अंधेरे में वह उसी गड्ढे में पड़े रहे। बुधवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों के लिए निकले तो दिनेश को मृत अवस्था में एक गड्ढे में पड़ा देखा। खबर मिलने पर दिनेश के साले कल्लू यादव आदि परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्लू यादव ने बताया कि उन्हें जीजा के आने की कोई जानकारी नहीं थी। दिनेश की मौत से उनकी ससुराल में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर चौबिया थानाध्यक्ष जीवाराम यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed