{"_id":"63ff9d7da7c9af52240ff194","slug":"pradhan-and-sadasya-vacant-post-election-today-etawha-news-c-12-1-104515-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रधान और सदस्य पदों पर उपचुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रधान और सदस्य पदों पर उपचुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना
Thu, 02 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान और सात ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों पर गुरुवार काे उपचुनाव होगा। सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। इसके लिए बुधवार देर रात तक अधिकारी, कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। देर शाम पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल रवाना हो गईं।
चकरनगर, सैफई, भरथना, ताखा, बसरेहर और महेवा में तीन ग्राम प्रधान और सात ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए बुधवार शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। निगरानी के लिए संबंधित तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदारों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी समेत चार लोगों की टीम मतदान केंद्र पर रहेगी। एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
प्रधानी में 11 प्रत्याशी मैदान में
महेवा की महेपालपुर सीट से दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। जबकि सैफई के उझियानी से पांच दावेदारों ने ताल ठोंकी है। वहीं बसरेहर के रिटौली में चार प्रत्याशी उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
चार मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
सैफई में एक मतदान केंद्र, दो मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन पर दो पोलिंग पार्टियां तैनात रहेंगी। बसरेहर में दो मतदान केंद्र और तीन मतदान स्थल हैं। महेवा में चार मतदान केंद्रों पर सात मतदान स्थल हैं।।
ग्राम पंचायत सदस्यों की इन सीटों पर मतदान
चकरनगर ब्लाॅक के भरेह वार्ड संख्या 11, भरथना ब्लाॅक की मंगूपुर वार्ड तीन, वार्ड 11 रमाइन महमूदपुर, वार्ड सात बुआपुर दीनारपुर, वार्ड सात मड़ैना मल्हौसी, ताखा ब्लाॅक के वार्ड वार्ड नौ के केशौंपुर, बसरेहर ब्लाॅक के वार्ड संख्या चार के अकबरपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा।