फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pradarsan

शराब ठेका के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
सैफई। थाना क्षेत्र के उझियानी गांव में खुले देसी शराब ठेके के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने सैफई हवाई पट्टी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब ठेका हटवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने सात अप्रैल 2017 को जारी शराब नीति में स्पष्ट कर दिया कि धार्मिक स्थानों, स्कूलों के आसपास और आबादी वाली जगहों पर देसी शराब की दुकानें नहीं खुलने दी जाएंगी। सैफई क्षेत्र के उझियानी गांव में आबादी के बीचों-बीच शराब का ठेका संचालित है। इससे नाराज ग्रामीणों ने हवाई पट्टी रोड पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर शराब का ठेका हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है आबादी के बीच शराब की दुकान होने से ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। शराब खरीदने वाले लोग शराब पीकर गांव के लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हैं ।
विज्ञापन

इसी गांव के राजपाल सिंह का कहना है कि शराब के ठेके के ठीक सामने उनका घर है उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार हैं। शाम के समय अभद्र भाषा और गाली गलौज करते हैं। उनकी मांग है यह ठेका यहां से जल्द से जल्द हटवाया जाए। ग्रामीण पंन्नालाल का कहना है गांव में शराब का ठेका होने से माहौल खराब हो रहा है। शराब पीने वालों के कारण महिलाओं को परेशानी हो रही है । ग्रामीण जगदीश सिंह का कहना है ठेका को गांव से दूर किया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वाले गांव वालों ने जिलाधिकारी जेबी सिंह से आग्रह किया है कि गांव से इसे हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed