{"_id":"6360131fc263cb4c9c317610","slug":"potato-prize-hike-due-to-blackmarcketing-etawah-news-knp725878785","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाखोरी ने आसमान पर पहुंचाए आलू के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाखोरी ने आसमान पर पहुंचाए आलू के दाम
विज्ञापन
इटावा। बेमौसम बारिश के बाद आलू की बुआई पिछड़ती देखकर इसकी जमाखोरी शुरू हो गई है। इससे आलू के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। फुटकर बाजार में लगभग चार साल बाद 30 रुपये किलो आलू बिक रहा है।
जिले के 59 शीतग्रहों में इस बार 7,00167 मीट्रिक टन आलू रखा गया था। इसमें से अभी तक 5,04120 मीट्रिक टन आलू की निकासी हुई है। जबकि 1,96047 मीट्रिक टन आलू बाकी रह गया है। सितंबर के अंत और अक्तूबर में मूसलाधार बारिश होने से अगेती आलू की बुआई पिछड़ गई। ये देखकर कई कोल्ड स्टोर संचालकों ने निकासी धीरे करा दी।
एक माह में ही आलू के पैकेटों पर लगभग 200 रुपये तक दाम बढ़ गए। एक माह पहले तक कोल्ड स्टोर से 900 रुपये तक मिलने वाला आलू का पैकेट इस समय 1100 रुपये तक मिल रहा है। आलू की आवक कम होने और थोक में दाम बढ़ने से फुटकर में भी आलू के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। 15-20 रुपये तक मिलने वाला आलू 30 से 35 रुपये किलो तक बाजारों में बिक रहा है। जमाखोरों के खेल से लोगों की जेेबें हल्की हो रही हैं।
विज्ञापन
किसानों ने बताई समस्या
किसान हाकिम सिंह ने बताया कि लगभग 300 पैकेट आलू पैदा हुआ था। सभी पैकेट कोल्ड स्टोर में लगभग साढ़े छह सौ रुपये पैकेट के हिसाब से बेचे थे। अब बारिश की वजह से अगैती आलू की फसल नहीं कर पाए हैं।
किसान मुकेश कुमार ने बताया कि 100 पैकेट आलू हुए थे। सभी को कोल्ड स्टोर में ही बेच दिया था। उस समय 700 रुपये प्रति बोरे के हिसाब से भुगतान मिल गया था। अब देर से चार बीघा में पक्की आलू की फसल की है। मौसम की वजह से अगेती आलू की फसल नहीं कर सके।
कोल्ड स्टोर संचालक बोले
सिर्फ 18 प्रतिशत शेष
कोल्ड स्टोर संचालक श्रीनिवास ने बताया कि उनके कोल्ड स्टोर में सिर्फ 18 प्रतिशत ही आलू बचा है। इसमें भी करीब तीन प्रतिशत बीज का आलू है। निकासी को प्रभावित नहीं किया गया।
60 हजार बोरियां बचीं
कोल्ड स्टोर संचालक हरी प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके कोल्ड स्टोर में 60 हजार बोरियां बचीं हैं। लगभग 77 प्रतिशत आलू की निकासी हो चुकी है। बचे आलू में भी 15 प्रतिशत बीज ही है। बाजार और किसानों की मांग के अनुसार बीज और राशन का आलू लगातार दिया जा रहा है।
आने लगा पंजाब का आलू, 50 से 55 रुपये भाव
आलू आढ़ती राजकुमार कुशवाहा और दलवीर सिंह ने बताया कि अगेली आलू की बुआई में देरी के कारण पंजाब के आलू की आवक शुरू हो गई। फुटकर बाजार में इस आलू की कीमत 50 से 55 रुपये तक है। पंजाब के अंबिकापुर का आलू है। ये आढ़तियों को 30 रुपये तक मिल रहा है। इसे 35 रुपये किलो तक फुटकर में विक्रेताओं को दे रहे हैं।
सिर्फ 28 प्रतिशत ही आलू कोल्ड स्टोरों में बचा है। उसे भी बाजार और किसानों की मांग के अनुसार निकालने के आदेश दिए हैं। किसी भी हाल में जमाखोरी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी