फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Posted a status with a crying suicide note and went missing

Etawah News: रोते हुए सुसाइड नोट के साथ लगाया स्टेटस और हो गया लापता

Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Posted a status with a crying suicide note and went missing
बकेवर (इटावा)। दहेज उत्पीड़न के मामले में इटावा वकील से मिलने गए जालौन निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित स्टेटस लगाया और गायब हो गया। इससे बाद परिजनों समेत जानने वालों लोगों में खलबली मच गई। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

राघवेंद्र सेंगर निवासी ग्राम भिटौरा थाना रामपुरा जालौन सोमवार अपने घर से इटावा वकील से मिलने आया था। युवक की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला कर रखा है। राघवेंद्र सेंगर दोपहर बाद करीब चार बजे अपनी बाइक से बकेवर के 50 शैया अस्पताल पहुंचा। अस्पताल परिसर में ओपीडी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बाइक खड़ी की और हेलमेट टांगकर वहीं अपनी फोटो खींची।
विज्ञापन

इसके बाद दो पेज का सुसाइड नोट और रोते हुए एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया। स्टेटस में उसने अपनी वैवाहिक जिंदगी से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया है। राघवेंद्र की शादी 18 फरवरी 2025 को अराधना निवासी नबादा थाना लवेदी से हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद पत्नी केवल कुछ ही दिन ससुराल रही। इसके बाद वह सावन में मायके चली गई और बाद में राघवेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसी मुकदमे से आहत होकर युवक मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद गांव के ही अर्जुन समेत अन्य परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। युवक के ताऊ मनोज कुमार निवासी जालौन भी मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक मिलने से आशंका और गहरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लिया है और आसपास के क्षेत्रों में युवक की तलाश शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि सूचना मिली है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों व बाहर सड़क पर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही युवक की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed