{"_id":"610199ea8ebc3e8b9f4ff1a4","slug":"poshan-abhiyan-etawah-news-knp642977574","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.34 लाख बच्चे पीएंगे विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.34 लाख बच्चे पीएंगे विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक दिया जाना बेहद आवश्यक है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास ने बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर कही। बताया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) व शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस (यूएचएनडी) के माध्यम से नौ माह से लेकर 5 वर्ष तक की आयु के 2 लाख 34 हजार 496 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया बच्चों में आंख संबंधी बीमारियां विटामिन ए की खुराक पिला कर रोकी जा सकती हैं। साथ ही अन्य गंभीर रोगों से भी बचाव होता है। विटामिन ए से कॉर्निया सुरक्षित रहती है। दस्त व सांस संबंधी रोगों से भी बचाव होता है। विटामिन ए वसा घुलनशील विटामिन है। यह शरीर के नियामक कार्यों में प्रमुखता से काम करता है और बच्चे को कुपोषित होने से बचाता है।
विटामिन ए वृद्धि कारक तत्व भी है। यह बच्चे के विकास में बहुत ही सहायक होता है। डा.सतेंद्र यादव ने बताया इस बार नौ माह से एक वर्ष के 11863 व एक वर्ष से पांच वर्ष तक के एक लाख 91 हजार 633 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
सभी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू हो गया है। उदी सीएचसी पर बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत ने अभियान का शुभारंभ किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विनोद शर्मा ने बताया आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर विटामिन ए की खुराक देंगी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश, डॉ. सत्येंद्र यादव, डॉ. विनोद शर्मा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
इटावा। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत एक अगस्त से प्रशिक्षण शुरू होने जा रहे हैं। मिशन निदेशक कुणाल सिल्कु ने बताया योजनांतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को कोविड प्रतिरोधी टीका लगवाया जाएगा। बताया छात्रावास व कक्षाओं में कोविड प्रोटोकाल संबंधी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्रों में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। (संवाद
इटावा। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. कजली गुप्ता ने बुधवार को महिला अस्पताल के स्टाफ से परिचय प्राप्त करने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। वह कानपुर के डफरिन अस्पताल से स्थानांतरित होकर आई हैं। वह एक अगस्त को विधिवत चार्ज लेंगी। (संवाद)