फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pooja was seen going on a bike with her boyfriend.

Etawah News: प्रेमी के साथ बाइक से जाती हुई देखी गई थी पूजा

Tue, 10 Feb 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pooja was seen going on a bike with her boyfriend.
भरथना (इटावा)। रनवीर की हत्या आरोपियों ने रात में ही कर दी थी। इसके बाद पत्नी पूजा, प्रेमी अर्पित के साथ बाइक से भाग निकली थी। गांव के युवक शुभम ने उन्हें देर रात लगभग 10 बजे बाइक से जाते हुए देखा था।
विज्ञापन


प्रदीप ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसके भाई की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। बताया कि रनवीर दो दिन पहले ही ट्रक से लौटा था। इसके बाद से अवैध संबंधों की बात को लेकर रोज कहासुनी हो रही थी। रविवार देर रात पूजा ने अपने प्रेमी को बुलाया और दोनों ने मिलकर रनवीर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रणवीर बरामदे की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और कुल्हाड़ी ने प्रहार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पूजा अपने प्रेमी के साथ दो वर्षीय बेटी को लेकर बाग निकली।
विज्ञापन




रनवीर के पिता लाखन सिंह ने बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2019 में मथुरा के वृंदावन निवासी पूजा से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया। पूजा गर्भवती होने के दौरान मायके चली गई थी और करीब तीन साल बाद वापस लौटी। इसके बाद भी विवाद बना रहा। पंचायत में समझौते के बाद दोनों गांव से करीब 700 मीटर दूर स्थित खेत में बने अलग मकान में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता लाखन सिंह ने बताया कि रणवीर ट्रक चलाता था, कई कई दिन घर से बाहर रहता था उसकी गैरमौजूदगी में मैं घर के बाहर सोता था। रविवार को पुत्र के घर आने पर पूजा से झगड़ा शुरू कर दिया और मुझे घर जाने के लिए कहा तो मैं गांव में बने घर चला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed