फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

पत्रकारों से चर्चा करते इंजीनियर रामकिशोर तिवारी साथ में हैं बाबा हरदेव सिंह और रामसेवक यादव।

Sat, 26 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
political
इटावा। आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से चुनाव जीता तो एमएलसी की पेंशन नहीं लूंगा, केवल अपनी इंजीनियरिंग की सेवा की पेंशन लूंगा। ये वादा शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता में एमएलसी पद के दावेदार हरिकिशोर तिवारी ने किया। पत्रकारों से चर्चा में हरिकिशोर ने कहा कि नेता सांसद-विधायक बनने के बाद तीन-तीन पेंशन लेते रहते हैं। इस पर उनसे सवाल किया गया कि अगर आप चुनाव जीते तो कौन सी पेंशन छोडेंगे। इस पर तिवारी ने वादा किया कि विधायकी की पेंशन नहीं लूंगा। सरकारी सेवा से वीआरएस लेकर चुनाव मैदान में कूदे इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि राजनीतिक दलों की मंशा ठीक नहीं है। वे शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की सीटों पर भी कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकारें कर्मचारियों से संविदा व आउट सोर्सिंग पर कर काम कराती हैं और अधेड़ होने पर काम ठीक न होने का आरोप लगाकर निकाल देती हैं। सरकार की इस मनमानी के खिलाफ जीतने पर सदन में लड़ाई लडूंगा। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें बेरोजगार स्नातकों के हितों के हित में काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने कौशल विकास और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोजेक्ट योजना को भी असफल कहा।
विज्ञापन

कहा कि पुरानी पेंशन बहाली भी हमारे चुनावी एजेंडे में शामिल है। प्रेसवार्ता में लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामसेवक यादव, पीसीएस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह, प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय और ग्राम प्रधान राजेंद्र ऋषीश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed